Longest-phone-call - घंटो चली थी दुनिया की सबसे लंबी फोन कॉल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई ड्यूरेशन

Longest-phone-call - घंटो चली थी दुनिया की सबसे लंबी फोन कॉल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई ड्यूरेशन

 
c

बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई फोन का इस्तेमाल करता है। फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बिना फोन के जिंदगी के कुछ घंटे बिताना भी अब असंभव सा लगता है। हम लोग हर दिन फ़ोन पे घंटो बात करते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि दुनिया में सबसे लंबी बात किसने की होगी। दुनिया की सबसे लंबी कॉल की ड्यूरेशन क्या होगी?

इतने घंटे हुई बात 

अब तक की सबसे लंबी फोन कॉल 2012 में दर्ज की गई थी। यह फोन कॉल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के  Eric R. Brewster और Avery A. Leonard के बीच हुई थी। दोनों ने बिना कॉल कट किए करीब 46 घंटे 12 मिनट 52 सेंकंड 228 माइल सेकंड तक बात की थी। दोनों के बीच यह एक इंडिविजुअल कॉल थी। दोनो को 10 सेंकंड से ज्यादा देर तक चुप रहने की मनाही थी। हर एक घंटे में 5 मिनट का ब्रेक दिया जाता था ताकि दोनों अपनी एनर्जी को वापस ला सकें।

एक चिट-चैट शो के दौरान हुई थी कॉल

Eric R. Brewster और Avery A. Leonard के बीच यह कॉल एक चिट-चैट शो के दौरान हुई थी। इस शो में लोगों को इन बच्चों को ऑब्जर्व करने के लिए कहा गया था। शो में मौजूद ऑडियंश भी बच्चों से इंटरैक्ट कर सकती थी।

alsoreadinternet sensation 80 year old man - 80 साल के इस शख्‍स पर फ‍िदा हुई दुनिया, फोटो लेने के लिए रास्‍ते में रोक लेते हैं लोग

इससे पहले 51 घंटे का था रिकॉर्ड

इस कॉल से पहले 2009 में सुनील प्रभाकर ने सबसे लंबी फोन कॉल का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने करीब 51 घंटे तक फोन कॉल की थी। इसमें उनके साथ कोई सिंगल पार्टनर नहीं था। वह कॉल पर अलग अलग लोगों के साथ बात करते थे। सुनील प्रभाकर ने अपने फोन से सबसे पहले बात कार्डियोलॉजिस्ट केके अग्रवाल से की थी जो बाद में दूसरे लोगों को ट्रांसफर होती रही।

From Around the web