Lion-attacked-on-baboon - शेर ने बंदर के परिवार पर किया हमला, हुआ ऐसा की उल्टे पांव भागने को हुआ मजबूर

Lion-attacked-on-baboon - शेर ने बंदर के परिवार पर किया हमला, हुआ ऐसा की उल्टे पांव भागने को हुआ मजबूर

 
j

जंगल का सबसे खतरनाक शेर अपने शिकार करने के तरीके के लिए जाना जाता है। शेर के इलाके में दखल देने की हिम्मत किसी जानवर की नहीं होती है। लेकिन जंगल का राजा बेफिक्र होकर शिकार करता है। ज्यादातर जानवर जंगल के राजा को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बबून (बंदर) ने शेर के सामने ऐसा साहस दिखाया कि वह अपनी ही जान बचाकर भागने को मजबूर हो गया।

शेर बन गया गीदड़

वायरल क्लिप में शेर बबून के परिवार पर अटैक कर देता है। तभी सामने से दूसरा 'बबून' आकर बिना डरे शेर पर झपट्टा मारता है। उसे इलाके तक दौड़ाते हुए ले जाता है। जानवर की हिम्मत देख लोग दंग रह गए हैं।

alsoreadक्या आप अपने मोबाइल कवर में नोट या कार्ड रखते हैं? तो आपके लिए पढ़ना जरूरी है

यूजर्स कर रहे कमेंट 

ट्विटर पर इस क्लिप को (@cctvidiots) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा- शायद ये शेर का बच्चा था। वरना लंगूर एक वयस्क शेर के साथ ऐसा नहीं कर पाता। दूसरे ने कहा- बबून किस्मत वाला था क्योंकि वह शेर का बच्चा था। 

From Around the web