Lingcod fish - इस अजीबोगरीब मछली का चमकीले नीले रंग का होता है मांस, इंसान जितना हो जाता है कद

दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव हैं। ऐसी ही एक मछली समुद्र तल में रहती है। इस मछली का बाहरी रंग भूरा और लाल रंग का होता है। ग्रे कलर का भी हो सकता है। कुछ नियॉन नीले रंग की भी होती है। जिस मछली की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है लिंगकॉड। ये नॉर्थ अमेरिका के पश्चिमी तट पर पाई जाती है। ये समुद्र के तल में ही ज्यादा रहती है। इसकी लंबाई इंसानों जितनी हो सकती है। ये 152 सेंटीमीटर यानी करीब 5 फीट तक लम्बी हो सकती हैं।
सी फूड प्रेमियों को पसंद है ये मछली
इनके मुंह में जो भी जीव घुस जाए ये उसे खा सकती हैं। इन्हें खतरा सील की कुछ प्रजातियों और इंसानों से ही रहता है। सी-फूड के प्रेमियों में ये मछली काफी फेमस है। इनका मांस काफी स्वादिष्ट होता है। इन्हें स्मर्फ कॉड भी कहते हैं।
नियॉन नीला रंग देखकर उड़ गए होश
करीब 20 फीसदी मछलियों का रंग नियॉन नीला यानी चमकीला नीला होता है। इनका ये रंग इन्हें एलियन मछली जैसा बना देता है। वैज्ञानिक अभी भी इस राज को जानने की कोशिश में हैं कि मछलियों का ऐसा रंग कैसे हो जाता है। रिपोर्ट के अनुसार 2016 में मरीन वैज्ञानिक ऐरॉन गैलोवे को पहली बार लिंगकॉड मछली दिखी। तब उन्होंने जाना कि वो अंदर और बाहर दोनों तरफ से नीली होती है।
alsoreadजानिए एक साथ रहने के बावजूद भी क्यों हिप्पो पर अटैक नहीं करते क्रोकोडाइल
मादा मछलियों में होता है नीला रंग
रिसर्च से पता चला है कि मछली में बाइल पिगमेंट ज्यादा होता है जिसे बिलवर्डिन कहते हैं। इसकी वजह से इसका रंग नीला हो जाता है। नीला रंग आमतौर पर मादा मछलियों में देखा जाता है।