Lalitpur-talbehat-fort - इस किले के गेट पर होती है 7 लड़कियों की पूजा , वजह कर देगी हैरान

Lalitpur-talbehat-fort - इस किले के गेट पर होती है 7 लड़कियों की पूजा , वजह कर देगी हैरान

 
fort

हमारे देश में कई सारी ऐसी जगह हैं जहां लोग जाने से डरते हैं। ललितपुर के तालबेहट में एक गांव है जहां 150 साल पहले एक दर्दनाक घटना हुई थी। जिसके बाद लोग यहां पर लड़कियों की पूजा करने लगे। चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों इस किले के गेट पर 7 लड़कियों की पूजा की जाती है। 

हर रात सुनाई देती है लड़कियों की चीखें

अक्षय तृतीया के दिन तालबेहट राज्य की 7 लड़कियां राजा मर्दन सिंह के इस किले में नेग मांगने गई थी। राजा के पिता प्रहलाद किले में अकेले थे। लड़कियों की खूबसूरती देखकर उन्होंने सातों लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। लड़कियों ने इस घटना से आहत होकर महल के बुर्ज से कूदकर जान दे दी थी। आज भी उन 7 पीड़ित लड़कियों की चीखें तालबेहट फोर्ट में सुनाई देती हैं। 

क्यों होती है लड़कियों की पूजा?

राजा मर्दन सिंह ने 1850 में ललितपुर के तालबेहट का किला बनवाया था। राजा मर्दन सिंह ने 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया था। राजा मर्दन सिंह के बेटे उनके द्वारा की गई हरकत से दुखी थे। अपने पिता की करतूत का पश्चाताप करने के लिये राजा मर्दन सिंह ने लड़कियों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने किले के मेन गेट पर 7 लड़कियों के चित्र बनवाए थे जो आज भी मौजूद हैं। 

alsoreadHimba Tribe - इस ट्राइब में मेहमानों के साथ सुलाते हैं अपनी बीवी, जानें क्यों ऐसा करते हैं हिम्बा ट्राइब ?

यहाँ जाने से आज भी डरते हैं लोग 

अक्षय तृतीया के दिन महिलाएं किले के मुख्य द्वार पर बने सातों लड़कियों की पेंटिंग की पूजा करने आती हैं। यह किला खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। कई बार यहां लड़कियों की चीखने की आवाज महसूस की जा चुकी है। इसलिए रात हो या दिन यहां लोग जाना ठीक नहीं समझते हैं। 

From Around the web