जानिए इस देश के बारे में जहां सिर्फ 53 सेकेंड्स की उड़ान भरता है एयरप्लेन

इतनी छोटी उड़ान कहाँ है
सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 53 सेकेंड की यह उड़ान स्कॉटलैंड में होती है। दरअसल, यह हवाई जहाज स्कॉटलैंड के दो द्वीपों के बीच उड़ान भरता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इन दोनों के बीच कोई सेतु नहीं है। इनके बीच का समुद्र इतना पथरीला है कि यहां नाव चलाना बहुत मुश्किल है। इस वजह से यात्री एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जाने के लिए इसी हवाई जहाज की मदद लेते हैं। यह उड़ान लोगान एयर द्वारा संचालित की जाती है, जो पिछले 50 वर्षों से यहां सेवा प्रदान कर रही है।
कितना किराया खर्च होता है
53 सेकंड की इस सबसे छोटी उड़ान के लिए हर रोज यात्रियों को करीब 14 पाउंड खर्च करने पड़ते हैं। अगर इसे भारतीय रुपये में बदला जाए तो यह 1815 के आसपास आएगा। हालांकि स्कॉटलैंड के मुताबिक यह किराया काफी कम है। दरअसल, यहां की सरकार इन दोनों द्वीपों पर रहने वाले लोगों को इस हवाई जहाज के किराए में सब्सिडी देती है, जिससे इन लोगों को कम किराया देना पड़ता है। आपको बता दें कि इन दोनों द्वीपों पर करीब 690 लोग रहते हैं।
इन द्वीपों का नाम क्या है
इनमें से एक द्वीप का नाम वेस्ट्रे और दूसरे द्वीप का नाम पापा वेस्ट्रे है। जहां वेस्ट्रे में 600 लोग रहते हैं। एक ही पापा वेस्ट्रे में करीब 90 लोग रहते हैं। जिस फ्लाइट से ये लोग सफर करते हैं वह बहुत छोटी फ्लाइट होती है और इसमें एक बार में सिर्फ 8 लोग ही सवार हो सकते हैं। यहां रहने वाले अधिकांश लोग पर्यटन से अपनी आजीविका कमाते हैं। इस छोटी उड़ान में भाग लेने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर आप भी इस छोटी सी फ्लाइट का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्कॉटलैंड जाना होगा।