Island-changes-its-country - ये आईलैंड हर 6 महीने में बदल लेता है अपना देश, जाने इस अद्भुत आइलैंड का नाम

दुनिया में देश अपनी सीमाओं को लेकर लड़ रहे हैं। लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसा आईलैंड है जो हर 6 महीने में अपना देश बदल देता है। इस अनोखे आईलैंड पर 6 महीने एक देश का शासन रहता है और 6 महीने दूसरे देश का। आइये आपको इस आइलैंड के बारे में बताते हैं।
कौनसा है यह आईलैंड
इस आईलैंड का नाम फीजैंट द्वीप है। इसे फैसेंस आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह आईलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच मौजूद है। 1659 में आईलैंड को लेकर एक समझौता हुआ था जिसके तहत 6 महीने इस पर फ्रांस का और 6 महीने स्पेन का शासन रहता है। फ्रांस और स्पेन के बीच इस आईलैंड को लेकर कभी कोई युद्ध नहीं हुआ। फ्रांस और स्पेन हर 6 महीने इस आईलैंड पर शासन करते हैं।
alsoreadWeird-laws - ये हैं दुनिया के 8 अजीबोगरीब कानून ,जो सुनने में लगेंगे मजाक लेकिन हैं सच
क्यों हुआ था यह समझौता
यह आईलैंड 200 मीटर लंबा और लगभग 40 मीटर चौड़ा है। फ्रांस और स्पेन ने आपसी सहमति से इस आईलैंड को लेकर एक समझौता किया। इस समझौते में 6 महीने यह आईलैंड फ्रांस के पास रहेगा और 6 महीने इस पर स्पेन का कब्जा होगा। इस आईलैंड को लेकर जो समझौता हुआ उसे पायनीस संधि के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर 1 अगस्त से लेकर 31 जनवरी तक फ्रांस का कब्ज़ा रहता है। एक फरवरी से 31 जुलाई तक यह स्पेन के अधिकार में रहता है।