Temple - इस मंदिर में भगवान को लड्डू या फल नहीं चॉकलेट का लगाया जाता है भोग

Temple - इस मंदिर में भगवान को लड्डू या फल नहीं चॉकलेट का लगाया जाता है भोग

 
t

हमारे देश में कई सारे मंदिर हैं। कुछ मंदिरो में लड्डू, खीर या नारियल का नहीं बल्कि ऐसी चीजों का भोग लगता है जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। केरल राज्य के बालसुब्रमण्यम मंदिर में भगवान को फल-फूल, लड्डू या कोई अन्य प्रसाद नहीं बल्कि चॉकलेट चढ़ाई जाती है। आखिर क्यों भगवान को चॉकलेट चढ़ाई जाती है आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 

यह है अनोखा मंदिर

बालसुब्रमण्यम मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर श्रद्धालु भगवान मुरुगन की सेवा में चॉकलेट चढ़ाते हैं। भगवान की पूजा के बाद लोगों के द्वारा चॉकलेट प्रसाद के रूप में दी भी जाती है। इस मंदिर में भगवान मुरुगन के बालरुप की पूजा होती है। भगवान को 'मंच मुरगन' के नाम से जाना जाता है। मुख्य रूप से श्रद्धालु मंच चॉकलेट लेकर आते हैं। माना जाता है कि चॉकलेट चढ़ाने की प्रथा बहुत पुरानी है और इससे श्रद्धालु की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

alsoreadShri Radha Death:- कैसे हुई थी श्री राधा रानी की मृत्यु? जाने

क्या है चॉकलेट चढ़ाने के पीछे का कारण?

इस मंदिर में एक छोटे से बच्चे ने भगवान के पास चॉकलेट चढ़ाई थी। उसी समय वह चॉकलेट गायब हो गई। आज तक किसी को पता नहीं चल पाया कि वो चॉकलेट कहां गई और कैसे गायब हो गई। इसी के बाद जो भी भक्त यहां आने लगा वो चॉकलेट लेकर ही आता है। भक्तों को विश्वास है कि चॉकलेट चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं और मन्नत पूरी होती है। यह मंदिर 300 साल पुराना है। भक्त यहां से कोई मान्यता मांगते हैं तो वह पूरी होने के बाद अपने वजन के बराबर की चॉकलेट चढ़ाते हैं।

From Around the web