Heart-touching-amazing-video - बच्चे को जन्म देने के बाद मदद करने वाले इंसान के प्रति गाय ने जताया आभार, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

जानवरों में भी इंसानों की तरह संवेदना होती है और वे भी खुश होते हैं। अपनी मदद करने वालों के प्रति कृतज्ञता जताना भी जानते हैं। हाल ही में हमनें एक हथिनी का वीडियो देखा था जो अपने बच्चे को जिंदा करने के लिए लगातार उस पर पानी डालती नजर आई थी। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया था। अब एक बार फिर एक मां का वीडियो सामने आया है जिसमें एक गाय अपने बच्चे को जन्म देने के बाद इसके लिए मदद करने वाले इंसान का अपने अंदाज में आभार जताती दिख रही है।
दिल छू लेता है वीडियो
इसे रेडिट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक गाय को उसके नवजात बछड़े के साथ देखा जा सकता है। यहां एक शख्स मौजूद है, जिसने बच्चे को जन्म देने के दौरान गाय की मदद की। गाय इस शख्स का आभार जताते हुए उसके हाथ को, कभी उसके सिर को अपनी जीभ से चाटती नजर आती है। ये वीडियो दिल छू लेने वाला है। गाय अपने नवजात बच्चे की देखभाल करती भी दिख रही है। वह इशारे से बताती है कि बच्चे को चादर ओढ़ा दो।
alsoreadTitanic: माना जाता है कि लापता टाइटैनिक उपचालक दल की 'प्रलयकारी विस्फोट' में तुरंत मृत्यु हो गई थी
लोग बोले- कितना खूबसूरत है ये
इस वीडियो पर 45 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ढेरों कमेंट्स भी इस पर आए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं उम्मीद करता हूं कि इनके जैसे और भी लोग दुनिया में हो'। दूसरे ने लिखा- 'कितना खूबसूरत है , ये जानवर भी आभार जताना जानते हैं'। एक अन्य ने लिखा- 'ये कितना बुरा है कि हम ऐसे जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं'।