female-genital-mutilation - क्या होता है महिलाओं का खतना? क्या ये रिवाज है या बेरहमी का एक तरीका?

female-genital-mutilation - क्या होता है महिलाओं का खतना? क्या ये रिवाज है या बेरहमी का एक तरीका?

 
p

महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। महिलाओं के लिए सही तरह की व्यवस्थाएं होनी चाहिए। क्या कभी आपने सोचा है कि महिलाओ पे ऐसे कई अत्याचार होते हैं जिन्हें रिवाज का नाम दे दिया जाता है? आज हम महिला खतना या फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन की बात कर रहे हैं। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो मैं बता दूं कि ये एक ऐसी सच्चाई है जो बहुत सारी छोटी लड़कियों के साथ होती है। 

क्या है महिलाओं का खतना?

ये ठीक उसी तरह से होता है जिस तरह से पुरुषों का खतना होता है। छोटी लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड या फिर उस्तरे से थोड़ा सा काटा जाता है। इसे रिवाज का नाम दिया जाता है। भारत सहित दुनिया के कई देशों के कई धर्मों में इस रिवाज को आज भी फॉलो किया जाता है। फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन एक बहुत ही दर्दनाक प्रोसेस है जिससे लड़कियों को गुजरना पड़ता है। 

क्या होता है इस प्रोसेस में?

रिपोर्ट के मुताबिक ये चार तरह से किया जाता है। लड़कियों की क्लिटोरिस को पूरा काट दिया जाता है या क्लिटोरिस का ऊपरी हिस्सा काटा जाता है या वेजाइना को थोड़ा सिल दिया जाता है या फिर इसमें छेद किया जाता है।

alsoreadजानिए इस देश के बारे में जहां सिर्फ 53 सेकेंड्स की उड़ान भरता है एयरप्लेन

आखिर क्यों किया जाता है खतना?

इसे कई कल्चर में रिवाज का नाम दिया जाता है। अफ्रीका के कई देशों में तो ये काफी ज्यादा प्रचलित है। कई इस्लामिक देशों में भी इसे फॉलो किया जाता है। इससे लड़कियों की सेक्सुअल इच्छाएं खत्म हो जाती हैं। 

क्या ये सुरक्षित है? 

महिला खतना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। इससे इन्फेक्शन का खतरा होता है। कई गंभीर मामलों में ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ये इतना खतरनाक है कि डब्लू एच ओ ने इसके खिलाफ मुहिम चलाई है। 

From Around the web