Dog-fox-cross-breed- कुत्ते और लोमड़ी के मिलन से पैदा हुआ बच्चा, जानवरों के डॉक्टर भी हुए हैरान

Dog-fox-cross-breed- कुत्ते और लोमड़ी के मिलन से पैदा हुआ बच्चा, जानवरों के डॉक्टर भी हुए हैरान

 
d

दुनिया में कई तरह की प्रजातियां पाई जाती है। एक ही जानवर की कई नस्ल मौजूद है। जानवरों की कई नस्ल होने के बाद भी इंसानों ने उन पर और भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट किये हैं। डॉग्स के मामले में ऐसा करना काफी कॉमन है। कई तरह के क्रॉस ब्रीड डॉग्स बनाए गए। ये काफी सुंदर दिखते हैं। इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। क्रॉस ब्रीड्स डॉग्स एक बड़ा बिजनेस बन चुका है। कुछ लोगों ने एक लोमड़ी और डॉग का क्रॉस ब्रीड बनाया लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं है। 

डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान

डॉग और फॉक्स का ये क्रॉसब्रीड ब्राजील में मिला था। इस क्रॉस ब्रीड का एक्सीडेंट 2021 में एक कार के नीचे आने से हो गया था। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो वेट्स भी हैरान रह गए थे। वो समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये कुत्ता है या लोमड़ी। कुत्ते को तो बचाया नहीं जा सका लेकिन उसके जेनेटिक्स को जांच के लिए रखा गया। इसके जींस की जाँच के बाद सामने आया है कि ये अपनी तरह की एक पूरी नई नस्ल का डॉग था। 

alsoreadPani-puri - फैक्ट्री में इस तरह बन रहे थे गोल-गप्पे, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश

दोनों के गुण थे मौजूद

इस क्रॉस ब्रीड का लुक अजीब था। इसमें डॉग और फॉक्स दोनों के गुण मौजूद थे। कुत्तों की तरह ये मीडियम साइज का था और इसके कान बिलकुल पॉइंटेड थे। इसके फर मोटे थे। इस ब्रीड का नाम Dogxim था। वो थोड़ी शर्मीली थी और लोगों से दूर रहना पसंद करती थी। इस ब्रीड के अंदर 76 तरह के क्रोमोजोम्स थे जो कुत्ते और लोमड़ी का मिक्स थे। वो भौंकती कुत्ते जैसी थी लेकिन चाल लोमड़ी जैसी थी। 

From Around the web