Crores-bacteria-exist-pillowcases - बेडशीट पर होते हैं टॉयलेट से ज्यादा बैक्टीरिया, तकिये के कवर पर 17 हज़ार गुना जर्म्स

घर की चादरें टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं। साइंस कहता है कि जितने बैक्टीरिया हमारी बेडशीट और पिलोकेसेज़ में होते हैं उतने तो हमारे घर के टॉयलेट में भी नहीं होते। हमारे घर की बेडशीट्स पर लाखों बैक्टीरिया पनपते हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी के दौरान कुछ लोगों को अपने घरों में नई चादरें और तकिए का उपयोग करने के लिए कहा गया।
1 करोड़ से ज्यादा बैक्टीरिया
वे उस बेडशीट और पिलो केस को 4 हफ्ते यानी एक महीने तक इस्तेमाल करते थे। उनकी चादरों और तकियों के गिलाफों के नमूने एक माइक्रोस्कोप के नीचे रखे गए ताकि वे देख सकें कि क्या परिणाम होगा। एक महीने पुरानी चादर में 1 करोड़ से ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसी तरह 3 हफ्ते पुरानी चादर में 90 लाख बैक्टीरिया, 2 हफ्ते पुरानी चादर में 50 लाख बैक्टीरिया और 1 हफ्ते पुरानी चादर में 45 लाख बैक्टीरिया हो सकते हैं।
तकिए के कवर में 12 मिलियन बैक्टीरिया
हमारे तकिए हमारी चादर से भी ज्यादा गंदे होते हैं। हमारा चेहरा और बाल सिर्फ तकिए पर होते हैं। इससे पसीना और डेड स्किन सेल्स तकिए पर चिपक जाते हैं। 4 सप्ताह पुराने तकिए के कवर में 12 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं। इसी तरह एक हफ्ते पुराने तकिए में करीब 50 लाख बैक्टीरिया होते हैं।
alsoreadBra-fence - यहाँ महिलाएं सड़क पर बांध रही अपनी 'BRA', लटके हैं यहां हजारों अंडरगारमेंट्स
ऐसा क्यों होता है
पसीना और लार सीधे हमारे बिस्तर की चादर पर पहुंच जाते हैं। ये तरल पदार्थ चादर के रेशों में फंस जाते हैं और धीरे-धीरे इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। कई बार हम बिना नहाए सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं और बाहर की सारी गंदगी इसी चादर पर लगा देते हैं।
क्या करे
हमें हर हफ्ते अपनी चादर और तकिए के कवर को बदलना चाहिए। इसलिए नहीं कि चादरें गंदी हैं या उनमें से दुर्गंध आ रही है। उन जर्म्स से बचने के लिए भी जो उसमें चिपके रहते हैं। हमें हर 6 महीने में अपनी पुरानी चादर को फेंक देना चाहिए क्योंकि बार-बार धोने पर भी चादरों में कई बैक्टीरिया रह जाते हैं जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं।