Country Without River - इस देश में नहीं है कोई भी नदी, जाने कैसे पूरी होती है पानी की जरूरत

पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे देश में पीने के पानी की जरूरत नदियों के पानी से पूरा होता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां एक भी नदी नहीं है-
इस देश में नहीं है नदी-
सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहां एक भी नदी या झील नहीं है। सऊदी अरब में बारिश भी न के बराबर होती है। प्रतिवर्ष सिर्फ एक से दो दिन ही होती है। यही कारण है कि सऊदी अरब को पानी पर बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। सऊदी अरब हर साल अपनी जीडीपी का दो प्रतिशत पानी पर खर्च करता है।
कैसे पूरी होती है पानी की जरूरत-
सऊदी अरब भूमिगत जल पर निर्भर है। वहां पानी के लिए आज भी लोग कुओं का इस्तेमाल करते हैं। भूमिगत जल इतना पर्याप्त नहीं है कि पूरी जनता को पानी मिल सके। यहाँ का भूमिगत जल भी जल्दी ही खत्म हो जायेगा। सऊदी अरब में समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रक्रिया बहुत ही महंगी है।
alsoreadIce-hotel - ये है एक ऐसा होटल जो हर साल बनता है और कुछ समय बाद नदी में बह जाता है
समुद्र से घिरा है सऊदी अरब-
सऊदी अरब समुद्र से घिरा है। इसके पश्चिम में लाल सागर और पूरब में फारस की खाड़ी है। लाल सागर के रास्ते होकर ही स्वेज नहर पड़ती है।