Cockroach-farming-in-china - 'कॉकरोचों की खेती' देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, प्रोटीन समझ के खाते हैं लोग

Cockroach-farming-in-china - 'कॉकरोचों की खेती' देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, प्रोटीन समझ के खाते हैं लोग

 
c

कई बार हम कुछ ऐसा खाने-पीने का आइटम सुन लेते हैं, जिसकी कल्पना भी करना हमारे लिए मुश्किल होता है जैसे सांप का शेक या फिर कीड़े-मकोड़ों का स्नैक्स वगैरह। दुनिया में सांपों के बगीचे और कीड़े-मकोड़ों की खेती भी होती है। जिस तरह से चिकन और अंडे की फार्मिंग होती है। शहद के लिए मधुमक्खियों को पाला जाता है। ठीक उसी तरह से कॉकरोच की भी फार्मिंग होती है। कॉकरोच को जान-बूझकर पाला जाता है, वो भी हज़ारों की संख्या में। 

ऐसे होती है कॉकरोच की खेती

चीन के लोगों के लिए ये मुनाफे का धंधा है, जैसे मछली, मुर्गी या मधुमक्खी पालन हमारे देश में है। यहां कॉकरोचों को हज़ारों की संख्या में पाला जाता है। उन्हें हार्वेस्ट भी किया जाता है। इसका एक वीडियो @NaijaFlyingDr नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया जा चुका है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लोग इस नज़ारे को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, लेकिन यहां ये सामान्य बात है। 

alsoreadक्या आप जानते हैं कि सूअर अपने थूथन से वीडियो गेम खेल सकते हैं, वैज्ञानिकों ने पता लगाया है

आखिर क्यों पाले जाते हैं कॉकरोच?

जिन कॉकरोच को हम अपने घर में देखना भी नहीं चाहते, उन्हें पाला क्यों जाता है? चीन में कॉकरोच को लोग प्रोटीन का रिच सोर्स मानते हैं। इन्हें रोस्ट करके स्नैक्स या साइड डिश की तरह खाया जाता है। बच्चों को भी ये खिलाया जाता है और वो भी आराम से कॉकरोच का स्वाद लेकर खाते हैं। 

From Around the web