Buffalo-earns-40-crores - ये भैंसा एक साल में कमाता है 40 करोड़, जाने ऐसा क्या है खास?

Buffalo-earns-40-crores - ये भैंसा एक साल में कमाता है 40 करोड़, जाने ऐसा क्या है खास?

 
b

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कृषि एवं पशु मेला चल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से किसान अपने उच्च नस्लों के पशुओं को लेकर इस मेले में पहुंच रहे हैं। यहां पर हरियाणा से आया गोलू 2 नाम का एक भैंसा भी पहुंचा है जो इस मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्योंकि ये 5 फुट 7 इंच का है। इस गोलू 2 नाम के भैसे की 10 करोड़ रुपये कीमत लग चुकी है।

नेशनल चैंपियन है गोलू 

हरियाणा के पानीपत निवासी गोलू 2 के मालिक नरेंद्र सिंह इसे यहां पर लेकर पहुँचे हैं। गोलू 2 की मां का नाम राणी और पिता का नाम पीसी 483 ओर दादा का नाम गोलू है। गोलू 2 के दादा गोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके है। गोलू 2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुका है। 

कमाता है इतना 

हाल ही में 13 मार्च को गोलू 2 हरियाणा के दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रुपये का बेस्ट एनिमल ऑफ दा शो का ख़िताब जीत कर आया है। गोलू 2 दिन में 30 किलो हरा सूखा चारा और 10 किलो चने खाता है। इसमें तक़रीबन 30 हज़ार रुपये महीने का खर्चा आता है। गोलू 2 , 30 से 40 करोड़ रुपये अपने मालिक को साल में कमा कर देता है।

alsoreadWorlds-thinnest-building - दो भाईयों ने बनाई दुनिया की सबसे पतली इमारत, इतने में तो बाथरुम भी नहीं बन पाता

हमेशा आता है फर्स्ट 

इसकी 5 फ़ीट 7 इंच ऊंचाई है और 14 फ़ीट इसकी लम्बाई है और 16 कुंतल इसमें वेट है। इसने इस साल और पिछले साल के जितने भी प्रदर्शनी में भाग लिया उन सभी में फर्स्ट आया है और चैंपियन बना है। इसकी 5 साल उम्र है। 10 किलो ये बीड़ खा जाता है। 

From Around the web