Train-passengers-dancing-and-enjoying - ट्रेन में 'कांटा लगा' पर जमकर हुआ डांस, बॉलीवुड सितारों को भी फेल करते हैं ये पैसेंजर

Train-passengers-dancing-and-enjoying - ट्रेन में 'कांटा लगा' पर जमकर हुआ डांस, बॉलीवुड सितारों को भी फेल करते हैं ये पैसेंजर

 
p

मुंबई लोकल कई मंजिलों से होकर गुजरती है। ये एक ऐसा सफर है जिसमें लाखों लोग कुछ समय के लिए हमसफर बन जाते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। जिसमें दिन भर की थकान के बाद घर लौट रहे लोग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप में जवान भी हैं और बुज़ुर्ग भी, लेकिन एक चीज है जो एक समान है और वो है मस्ती और ज़िंदादिली। 

मुंबई लोकल में जमीं महफ़िल 

इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कुछ लोग मुंबई लोकल के कांटा लगा गाने पर डांस कर रहे हैं। कुछ ताली बजा रहे हैं तो कुछ थिरक कर अपनी ही मौज मस्ती में डूबे हुए हैं। कांटा लगा गाने पर एक अंकल मस्त डांस कर रहे हैं। दूसरा शख्स ट्रेन के डिब्बे को बजाकर ताल दे रहा है। बाकी लोग ताली बजाकर लुत्फ उठा रहे हैं। ये प्यार और ये मस्ती आपको वहीं देखने को मिलेगी जहां लोग सफर को हमसफ़र बना लेते हैं।  

alsoreadInfluencer-dancing-on-lata-mangeshkar-song - लता मंगेश्कर के गाने पर मेट्रो में ठुमके लगाती दिखी लड़की, यूजर्स ने ली मौज

चर्चगेट से बोरीवली तक लगती है बॉलीवुड की महफिल  

कमेंट में एक शख्स ने लिखा है कि अगर आपको इनकी मस्ती देखनी है तो रोज चर्चगेट से बोरीवली 7.25 की मुंबई लोकल पकड़ लीजिए। 5 और 6 नंबर के डिब्बे में हर सोमवार से शुक्रवार यही नजारा देखने को मिलेगा। यूजर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

From Around the web