Amazing bowling - पुलिसवाले ने फेंकी ऐसी बॉल, बल्लेबाज के उड़ गए होश, लोग बोले -रोहित इन्हें टीम में ले लो

उम्र कोई भी हो, जहां गेंद और बल्ला दिखा नहीं कि लोग शुरु हो जाते हैं। क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाले का कमाल देखकर मुंबई इंडियंस ने वीडियो को शेयर किया है।
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेट प्रेक्टिस करते कुछ खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। सामने बैट्समैन है और जो बॉलिंग के लिए आगे आता दिखाई दे रहा है वो एक पुलिसवाला है। ये पुलिस वाला दौड़ते हुए स्टंप की तरफ बढ़ता है और बॉल उछालकर बैट्समैन की तरफ फेंकता है।
बैट्समैन के पीछे वाले स्टंप बॉल लगने से हवा में उछल जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा कि 'हैलो 100, हम जबरदस्त रफ्तार का केस दर्ज कराना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस वाले का नाम भी लिखा है Durjan Harsani'।
यूजर्स कर रहे कमेंट
मुंबई इंडियन्स के इस पोस्ट पर लोग जमकर पुलिसवाले की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'इन्हें टीम में ले लो'। एक यूजर को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की भी याद आई। यूजर ने लिखा कि 'अर्जुन तेंदुलकर से बेहतर है'। एक यूजर ने लिखा कि, 'मुंबई पुलिस कमाल है'।