Ajab - एनाकोंडा है या नागा गुफा , ये तस्वीर देख रह जाएंगे हैरान , लोग करते हैं इसकी पूजा

Ajab - एनाकोंडा है या नागा गुफा , ये तस्वीर देख रह जाएंगे हैरान , लोग करते हैं इसकी पूजा

 
p

दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। ये रहस्य लोगों को हैरान करते रहते हैं। ऐसा ही एक बड़ा रहस्य छिपा हुआ है थाईलैंड के नागा गुफा में जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि थाईलैंड में स्थित गुफा के पास विशालकाय सांप जैसी चट्टान मौजूद है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई बहुत ही बड़ा सांप सदियों पहले समय के साथ उसी जगह पर पत्थर में बदल गया हो। 

गुफा 3000 से 5000 साल पुरानी है

नागा गुफा , फांग नागा की खाड़ी में स्थित एक ऐतिहासिक गुफा है। यह गुफा करीब 3000 से 5000 साल पुरानी है। सांप की तरह दिखने वाला चट्टान पूर्वोत्तर थाईलैंड के फु लंगका नेशनल पार्क में स्थित नागा गुफा में स्थित है। इस चट्टान का निर्माण लगभग 100,000 साल पहले हुआ था। इसकी खोज 2020 में राष्ट्रीय उद्यान में पानी के टैंकों की सफाई करने वाले परिषद के अधिकारियों की एक टीम द्वारा की गई थी।

आकृति एक विशालकाय सांप की तरह 

पूर्वोत्तर थाईलैंड के बुएंग कान प्रांत में स्थित नागा गुफा में एक विशाल चट्टान की आकृति बिल्कुल एक विशालकाय सांप की तरह है। इस खास चट्टान को लेकर कई अलग-अलग कहानियां चलती रहती हैं। कई लोगों का मानना है कि यह चट्टान उनके लिए बारिश लेकर आती है इसलिए लोग इसे एक देव की तरह मानते हैं। इन कहानियों को लेकर कोई प्रमाण नहीं मिला है इसलिए इनकों एक प्रचलित लोक कहानी माना जाता है। 

alsoreadSmall Capsule Missing - एक कैप्‍सूल ने उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की नींद , जारी हुआ अलर्ट , जाने क्या है वजह

तस्वीरें होती हैं वायरल  

इस गुफा की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दावा किया गया था कि यह चट्टान श्रीलंका में स्थित है। जबकि यह दावा पूरी तरह से गलत था। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते यह चट्टान टूट गई और पानी की धार से पत्थर कटकर सांप के आकार का हो गया।   

From Around the web