23-year-old-girl-with-57-year-old-boyfriend - 23 साल की लड़की ने बनाया बाप की उम्र का ब्वॉयफ्रेंड , बोली- सारे खर्चे उठाता है

23-year-old-girl-with-57-year-old-boyfriend - 23 साल की लड़की ने बनाया बाप की उम्र का ब्वॉयफ्रेंड , बोली- सारे खर्चे उठाता है

 
p

एक 23 साल की लड़की अपने पिता के उम्र के एक शख्स को ब्वॉयफ्रेंड बनाकर बैठी है। लड़की कह रही है कि यही आदमी उसके लिए परफेक्ट है। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। यही वजह है कि कई बार हमें ऐसी बेमेल जोड़ियां देखने को मिल जाती हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं कर सकता है। एक ऐसी जोड़ी है – 23 साल की निकोल डाउंस और उनके 57 साल के ब्वॉयफ्रेंड माइकल की। 

अंकल के प्यार में दीवानी लड़की

अमेरिका का मिशिगन की रहने वाली निकोल ने हाल ही में अपने 57 साल के ब्वॉयफ्रेंड माइकल के साथ अपने रिश्ते की पांचवीं एनिवर्सरी मनाई है। उसने अपने पार्टनर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। लड़की का कहना है कि ज़िंदगी में उसे माइकल से बेहतर कोई ब्वॉयफ्रेंड मिल ही नहीं सकता था। लोगों ने इन दोनों की पिक्चर्स देखने के बाद अलग-अलग कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। किसी ने उन्हें बधाई दी तो किसी ने कहा ये रिश्ता पैसे के लिए बना है। 

alsoreadHow-in-ancient-india-ice-made- जब नहीं था फ्रीजर तब कहा से आती थी आइसक्यूब , अमेरिका से बर्फ मंगा एक व्यापारी बना करोड़पति

लड़की के सारे खर्चे उठाता है ब्वॉयफ्रेंड

निकोल ने सोशल मीडिया पर कहा है कि माइकल उसकी सारी ज़रूरतें पूरी करता है। वो उसके लिए डिज़ाइनर कपड़े खरीदता है। 2020 में उसने अपने रिश्ते का ऐलान किया था। लोगों का कहना है कि ये प्यार सिर्फ डिजाइनर कपड़े, जूतों और बैग्स का है, लेकिन निकोल इसे दिल का रिश्ता बताती है। 

From Around the web