राजस्थान की एक बेटी की शादी का कार्ड क्यों हो गया वायरल, पढ़ें आखिर क्या है मामला

लोग इनविटेशन कार्ड को हटकर दिखाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। राजस्थान में हो रही एक शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड पर किसी तरीके का कोई प्रयोग नहीं दिया गया है। ना ही किसी तरीके की कोई सजावट की गई है। इस कार्ड पर केवल संविधान और किसानों के बारे में लिखा गया है। इस शादी के कार्ड पर भगत सिंह की फोटो भी लगाई गई है।
बिना दहेज के होगी शादी
यह शादी राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में चौधरी रूड़ाराम सहारन के घर पर होने जा रही है। शादी आज ही है। आज कोई सावा भी नहीं है। इसके बावजूद भी आज यह शादी होगी। परिवार के लोगों ने ही आज के दिन इस शादी को होना फिक्स किया है। इस शादी में दहेज भी नहीं दिया जाएगा।
कार्ड पर खेत जोतते हुए किसान की फोटो लगवाई
यह परिवार हमेशा से ही खेती करने वाला परिवार रहा है। परिवार के लोग और बच्चे सरकारी सेवा में भी अच्छे पद पर चले गए। इन लोगों ने कार्ड पर खेत जोतते हुए किसान की फोटो लगवाई है। किसान आंदोलन की जीत होने के 2 साल पूरे होने पर उसका कैप्शन भी कार्ड पर लिखवाया है।
दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पेशे से डॉक्टर
पत्नी और पति दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों की अभी ट्रेनिंग चल रही है। दूल्हे का नाम डॉ अमित और दुल्हन का नाम ममता है। इन लोगों का मानना है कि जब बच्चा पैदा होता है तो वह मुहूर्त देखकर नहीं होता। तो अन्य किसी चीज में भी मुहूर्त क्यों देखना। परिवार का मानना है कि ऐसी रूढ़िवादी सोच को खत्म कर देना चाहिए। इस कार्ड में देश के संविधान के बारे में भी लिखा गया है।