Whiskey - घर की दीवार में मिली 135 साल पुरानी व्हिस्की की बोतल, एक चिट्ठी भी मिली

Whiskey - घर की दीवार में मिली 135 साल पुरानी व्हिस्की की बोतल, एक चिट्ठी भी मिली

 
p

अकसर देखा जाता है जब किसी पुराने घर में काम चल रहा होता है तो कई बार कुछ चीजें सामने आ जाती हैं। हाल ही में एक महिला के हाथ कुछ ऐसी चीज लग गई जिसे जानने में लोग दिलचस्पी दिखा रहे है। यह एक व्हिस्की की बोतल है। यह बोतल 135 साल पुरानी है। बोतल के साथ एक लेटर भी मिला है। 

घर में मरम्मत चल रही थी

h

यह घटना स्कॉटलैंड की एक महिला के साथ हुई है। यह महिला स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में रहती है। इस महिला का नाम एलिड स्टिप्सन है। महिला के पुराने घर में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। कई प्लंबर काम कर रहे थे। जब एक दीवार के किनारे लगी लकड़ी को प्लंबर ने हटाया तो वह हैरान रह गया। 

व्हिस्की की पुरानी बोतल थी

w

जब उसने उसे सही से देखा तो उस पर एक बोतल पड़ी हुई थी। इसके बाद प्लंबर ने महिला को बुलाकर दिखाया। महिला ने जब देखा तो वह हैरान रह गई। यह एक व्हिस्की की पुरानी बोतल थी। इस पर तारीख भी लिखी हुई थी। वहीं पर एक चिट्ठी भी पड़ी मिली। 

क्या लिखा था उस चिट्ठी में?

l

चिट्ठी पर 6 अक्टूबर 1887 की तारीख थी। इसमें लिखा था जेम्स रिची और जॉन ग्रीव ने इस फर्श को बनाया था। उन्होंने इस व्हिस्की की बोतल से शराब नहीं पी। इतने सालों में उस बोतल से व्हिस्की गायब थी लेकिन पैक जरूर थी। इस बोतल और इस चिट्ठी को पढ़कर महिला और उनके परिवार के लोग चौंक गए। फिलहाल उन्होंने इसे संभाल कर रख लिया है। 

From Around the web