Vietnam Dragon Chicken - वियतनाम का 'ड्रैगन चिकन' क्यों है इतना महंगा? जाने क्या है इस ब्रीड की खासियत?

मुर्गियों की कई वैरायटी होती है। क्या कभी आपने मोटी टांगों वाले मुर्गे देखें हैं ? मोटी टांगों वाले मुर्गे भारत में नहीं वियतनाम में पाए जाते हैं। इस चिकन ब्रीड को 'डॉन्ग टाओ' या 'ड्रैगन चिकन' कहा जाता है। इसकी कीमत से लेकर वजन तक सब कुछ हैरान करने वाले हैं। इंटरनेशनल मार्टेक में इसकी काफी डिमांड है।
हनोई में मिलते हैं ये मुर्गे
वियतनाम की राजधानी हनोई के करीब एक फार्म में ले वान हिएन नाम के एक शख्स 'ड्रैगन चिकन' नाम की खास चीकन ब्रीड को पालते हैं। इस खास नस्ल की टांगें ईंट जैसी मोटी होती हैं। इस मुर्गे की कीमत करीब 2000 डॉलर यानी 1,63,575 तक हो सकती है।
इसे उबाल कर परोसा जाता है
डोंग ताओ चिकन का नाम उत्तरी वियतनाम के उस जगह पर पड़ा जहां इन्हें पाला जाता है। यह चिकन वियतनाम के लूनार न्यू ईयर पर परोसा जाता है। दांग ताओ चिकन के मीट को उबालकर, फ्राई कर या फिर लेमनग्रास के साथ भी परोसा जाता है।alsoreadNilgiri express - साइकिल से भी धीरे चलती है ये ट्रेन, कराती है जन्नत की सैर
पैरो में है सारा वजन और स्वाद
हिएन का कहना है कि उनके फार्म में मुर्गे का वजन 4 किलोग्राम है। उसने इसे लगभग 150 डॉलर में बेचा था। इस मुर्गे का ज्यादातर वजन उसके पैर में होता है। डोंग ताओ चिकन का सबसे अच्छा हिस्सा उनके पैरों की त्वचा है। पैर जितने बड़े होते हैं उतने ही स्वादिष्ट होते हैं।
ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी जाते हैं ये मुर्गे
कुछ मुर्गों को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी भेजा जाता है। ये पक्षी मकई और चावल खाते हैं। डोंग ताओ चिकन का मांस तकरीबन 10 किलो तक पहुंच सकता है। यह अपने सख्त और चबाने वाली मीट के लिए जाना जाता है। इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम होती है।