Perfumes - ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पर्फुम्स , कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Perfumes - ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पर्फुम्स , कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

 
p

कई लोगो को परफ्यूम लगाना पसंद होता है। एक अच्छा परफ्यूम खरीदते वक्त आप उसकी खुशबू के साथ-साथ उसकी कीमत को भी चेक करते हैं। मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम हैं जो बहुत अधिक महंगे हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम कौन से हैं और उनकी कीमत क्या है। चलिए आज हम आपको बताते हैं इन परफ्यूम के बारे में। 

सुमुख परफ्यूम

यह परफ्यूम दुबई में मिलता है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ है। इस परफ्यूम की बॉटल पर सबसे अधिक हीरे लगे हुए हैं। इसे नबील परफ्यूम ग्रुप के चेयरमैन असगर एडम अली ने डिज़ाइन किया है। इस परफ्यूम से कपड़ों से 30 दिन तक परफ्यूम की खुशबू टिकी रहती है। इस परफ्यूम के नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

क्लाइव क्रिश्चियन

यह परफ्यूम 1.6 लाख रुपये का है। इस परफ्यूम की क्रिस्टल बॉटल नेक को 24 कैरेट गोल्ड में मढ़वाया जाता है। इस परफ्यूम को 2001 में पेश किया गया था। 

alsoreadTea - चांदी के बदले खरीदी जाती, जाने कैसे भारत में हुई चाय की शुरुआत

क्लाइव क्रिश्चियन इम्पीरियल मेजेस्टी

ये बेस्ट परफ्यूम में से एक माना जाता है। इसे रोजा डोव ने डिजाइन किया था। इसे बक्करैट क्रिस्टल बॉटल में पैक किया जाता है। इसकी कीमत 9.8 लाख रुपये है। इसकी बॉटल को 18 कैरेट के सोने और 5 कैरेट के सफेद हीरे से सजाया गया है। 

बक्करैट लेस लारमेस 

इस परफ्यूम को मशहूर कंपनी बक्करैट कंपनी न बनाया है। इसकी कीमत 5.2 लाख है। इस कंपनी की शुरुआत 1764 में हुई थी। इसकी पिरामिड शेप की बॉटल को क्रिस्टल से बनाया जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा परफ्यूम है। इसके ढक्कन पर कई सारे अमेथिस्ट क्रिस्टल लगाएं जाते हैं। 

शनेल ग्रैंड एक्सट्रैक्ट

यह परफ्यूम इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड शनेल का परफ्यूम है। यह परफ्यूम दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम में से एक है। इसकी कीमत 3.8 लाख है। 1921 में इस परफ्यूम को शनेल कंपनी ने बनाया था। इस परफ्यूम को ताजे फूलों के पराग से बनाया जाता है। इसे खूबसूरत शीशी में पैक किया जाता है। 

From Around the web