महा ज्ञानि रावण ने मरते समय अपने दुश्मन को बताए थे जीवन के यह तीन रहस्य

महा ज्ञानि रावण ने मरते समय अपने दुश्मन को बताए थे जीवन के यह तीन रहस्य

 
.

पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रावण बहुत ही दुष्ट व्यक्ति था। क्योंकि रावण ने माता सीता का हरण किया था। लेकिन मरते समय रावण ने लक्ष्मण को ऐसी कौन सी बातें बताईं जो जीवन की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा मानी जाती हैं।पूरे देश में आज दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। रावण ने माता सीता को बंदी बनाकर रखा था और इस एक पाप के कारण ही उसका अंत हुआ था।

.

लेकिन रावण एक शक्तिशाली योद्धा होने के साथ-साथ बहुत ही ज्ञानी और विद्वान भी था।रामायण की कथा के अनुसार रावण का वध भगवान राम ने किया था। ऐसा माना जाता है कि रावण दुनिया का सबसे बड़ा विद्वान था। रावण की मृत्यु के समय, राम ने लक्ष्मण से कहा कि रावण नीति और शक्ति का एक बड़ा ज्ञाता है। ऐसे समय में आपको सफल जीवन का ज्ञान महाज्ञानी रावण से प्राप्त करना चाहिए। यह सुनकर लक्ष्मण दशानन के चरणों में बैठ गए। तब महान विद्वान रावण ने लक्ष्मण को जीवन की तीन अमूल्य बातें बताईं।

.

आइए जानते हैं उन तीन बातों के बारे में।रावण ने सबसे पहली बात लक्ष्मण को बताई कि शुभ कार्य यथाशीघ्र कर लेना चाहिए। इसके लिए कभी भी ज्यादा लंबा इंतजार न करें। नहीं तो जिंदगी कब खत्म हो जाए कोई नहीं जानता। और जितना अशुभ कार्य टाला जा सकता है वह जीवन के लिए उतना ही अच्छा है। रावण ने लक्ष्मण को दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात बताई कि शत्रु और रोग को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए। छोटी से छोटी बीमारी भी जानलेवा हो सकती है। सबसे छोटा दुश्मन भी खतरनाक हो सकता है।

.

रावण ने राम, लक्ष्मण और उनकी वानर सेना का तिरस्कार किया था और वे भी रावण की मृत्यु का कारण बने।रावण ने लक्ष्मण को तीसरे ज्ञान के बारे में बताया कि, उनके जीवन से जुड़े रहस्य को यथासंभव गुप्त रखना चाहिए। उसे किसी को नहीं बताना चाहिए। भले ही वह आपका सबसे प्रिय हो। अगर वह राज किसी के सामने आ जाए तो उसका जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। रावण की नाभि में अमृत कुंड का रहस्य विभीषण को पता था और यही रावण की हार का कारण बना।

From Around the web