Tallest Deserted Hotel - 55 अरब की लागत से बने 105 कमरों वाले होटल में आज तक कोई नहीं ठहरा , वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

Tallest Deserted Hotel - 55 अरब की लागत से बने 105 कमरों वाले होटल में आज तक कोई नहीं ठहरा , वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

 
b

यह दुनिया का काफी ऊंचाई पर बना होटल है। इसमें 105 कमरे हैं। इसके निर्माण पर 55 अरब रुपये खर्च हो चुके हैं। 36 साल बाद भी आज तक कोई उसमें ठहरा नहीं है। ऐसी क्या बात है जो आज तक उसमें कोई यात्री ठहरने के लिए नहीं आया है। आज हम इस अनोखे रहस्य से पर्दा हटाने जा रहे हैं। 

उत्तर कोरिया में है ये अजीब होटल

ये होटल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में है। इस होटल को बनाने का काम 1987 में शुरू हुआ था। देश की खराब आर्थिक स्थिति थी जिसके चलते उसे फंड जुटाने में काफी दिक्कतें आईं इसके चलते होटल बनाने के लिए समय पर सामग्रियां नहीं मिल पाईं।  

55 अरब रुपये हो चुके हैं खर्च

सरकार ने 1992 में इसका निर्माण बंद कर दिया। इसके 16 साल बाद यानी 2008 में एक बार फिर उसके निर्माण का काम शुरू हुआ। अब 36 साल बाद भी 105 कमरों वाला यह होटल आधा-अधूरा पड़ा है। इसके निर्माण पर 55 अरब रुपये खर्च हो चुके हैं। यह उत्तर कोरिया की कुल जीडीपी का 2 फीसदी हिस्सा है।alsoreadक्या आप जानते हैं सबसे छोटा मुल्क? 4 हजार वर्ग किमी और 27 लोगों के साथ समुद्र में बसा है 

लोग कहते हैं 'शापित होटल'

इस होटल का ऑफिशियल नाम रयुगयोंग है। उत्तर कोरिया में इसे यू-क्यूंग नाम से जाना जाता है। इस होटल की ऊंचाई 330 मीटर है। लोग अब इसे भुतहा होटल या 'शापित होटल' भी कहने लगे हैं। कई लोग इसे '105 बिल्डिंग' नाम से भी जानते हैं। यहां पर आज तक कोई रहस्यमयी घटना सामने नहीं आई है लेकिन आज तक किसी न वहां पर रहने की हिम्मत नहीं जुटाई है।  

मिली कुछ और ही पहचान

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस होटल का नाम दुनिया की सबसे ऊंची वीरान इमारत के रूप में दर्ज है। अगर यह होटल समय पर बनकर चालू हो जाता तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहलाने का हकदार बन जाता है। 

From Around the web