South Korea - यहाँ मिलती है दुनिया की सबसे लंबी पैटरनिटी लीव, जाने क्या है कारण

आपने कई देशों के बारे में सुना होगा जहां पर माताओं को बच्चा पैदा होने से पहले और बाद में कुछ दिनों की छुट्टी मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दक्षिण कोरिया ने अपनी बर्थ रेट को बढ़ाने के लिए माता-पिता के लिए नई योजना शुरू की है। इसके अनुसार बच्चा पैदा होने पर माता-पिता को 18 माह की छुट्टी मिलती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
दुनिया की सबसे लंबी पैटरनिटी लीव
यह एक नया प्रस्ताव है जिससे दक्षिण कोरिया में परिवर्तन लाने के लिए किया जा रहा है। यह दुनिया में अब तक की सबसे लंबी पैटरनिटी लीव होगी। इसका उद्देश्य दक्षिण कोरिया में माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने और देश की जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए है।
देश की प्रजनन दर 2021 में घटकर 0.81 रह गई है। एक स्थिर जनसंख्या आकार बनाए रखने के लिए ये 2.1 से बहुत कम है। जापान में प्रजनन दर 1.37 और संयुक्त राज्य अमेरिका में 1.66 थी। इस योजना से रिकॉर्ड बर्थ रेट को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।alsoreadPerfumes - ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पर्फुम्स , कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
डेढ़ साल तक की पेटरनल लीव
दक्षिण कोरिया में इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को माता-पिता की छुट्टी के रूप में डेढ़ साल तक की छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी। इस योजना के लिए माता-पिता दोनों तब तक पात्र हैं जब तक वे काम कर रहे हैं। इस योजना की मदद से दक्षिण कोरिया का जनसंख्या आकार बढ़ेगा। यह लगभग 52 मिलियन लोगों का देश है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चाइल्डकैअर सब्सिडी और माता-पिता की छुट्टी के समर्थन पर पिछले 16 वर्षों में $200 बिलियन से अधिक खर्च हो चुका है लेकिन सरकार इस प्रवृत्ति को अपनाने में असमर्थ रही है।