Pumpkin OF 1158 Kilogram:अमेरिका के एक किसान ने तोड़ा pumpkin का वर्ल्ड रिकॉर्ड,प्रमाण पत्र के साथ साथ 5500 की राशि भेंट

Pumpkin OF 1158 Kilogram:अमेरिका के एक किसान ने तोड़ा pumpkin का वर्ल्ड रिकॉर्ड,प्रमाण पत्र के साथ साथ 5500 की राशि भेंट

 
.

अक्सर ऐसे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर शायद आपको पहली नजर में खुद की आंखों पर यकीन न हो। कई बार प्रकृति द्वारा बनाई गई चीजों के रंग और आकार में बदलाव देखकर आश्चर्य होता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है, जो इन दिनों चर्चा में है।हाल ही में 1158 किलो के एक कद्दू ने लोगों को हैरान कर दिया है। जिसे देखकर आप चंद सेकेंड के लिए अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

.

अक्सर आपने देखा या सुना होगा कि कोई सब्जी या फल अपने सामान्य आकार से थोड़ा ज्यादा बड़ा हो गया है। कभी-कभी वे स्वाभाविक रूप से इतने बड़े आकार में बढ़ जाते हैं कि रिकॉर्ड बन जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही अमेरिका के न्यूयॉर्क में देखने को मिला। जब यहां के एक किसान ने 1158 किलो का सिर्फ एक कद्दू उगाया था। वहीं इस कद्दू को भी प्रदर्शनी में रखा गया था। दरअसल, 2 अक्टूबर को स्कॉट एंड्रयूज नाम के एक किसान ने न्यूयॉर्क शहर के 'द ग्रेट कद्दू फार्म' में वार्षिक विश्व कद्दू वजन प्रतियोगिता जीती थी।

.

इस कद्दू का वजन 2554 पाउंड यानी करीब 1158 किलोग्राम बताया जा रहा है।इसके लिए किसान को एक प्रमाण पत्र और 5500 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी गई। ऐसा बताया जा रहा है की किसान ने पूरे उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा बढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

.

किसान ने बताया कि कैसे उसने कद्दू की देखभाल की। किसान लताओं और अन्य बेकार चीजों को लगातार काटता था। साथ ही इसे बेहतरीन खाद देते रहे। बताया जा रहा है कि स्कॉट एंड्रस अब तक के सबसे भारी कद्दू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब थे। जिसे इटली के एक किसान ने 2.702 पौंड (1225 किलो) के कद्दू से बनाया था।

From Around the web