Longest Night - साल की सबसे लंबी रात कब होती है? जाने पृथ्वी से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

सौरमंडल में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। पृथ्वी के बारे में ऐसे कई फैक्ट्स हैं जिनके बारे में लोग अनजान हैं। जैसे सबसे लंबी रात किस दिन होती है? आइए आज ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं।
पृथ्वी की उम्र कितनी है?
पृथ्वी की उम्र 4.54 अरब साल है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर मौजूद सबसे पुरानी चट्टानों की खोज के जरिए इसकी उम्र का पता लगाया था।
पृथ्वी की सबसे सूखी जगह कौन सी है?
चिली में मौजूद अटाकामा रेगिस्तान दुनिया में सबसे सूखी जगह है। रेगिस्तान होने के बाद भी यहां तापमान बहुत अधिक नहीं होता है। इसका औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होता है।
दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है। ये ऑस्ट्रेलिया के आकार का एक-चौथाई है। इस द्वीप का लगभग पूरा इलाका बर्फ से ढका हुआ है।
साल का सबसे लंबा दिन किस दिन होता है?
साल का सबसे लंबा दिन 21 जून होता है। इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा समय तक पृथ्वी पर पड़ती हैं। इस दिन 15 से 16 घंटे तक सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं।
साल की सबसे लंबी रात किस दिन होती है?
साल की सबसे लंबी रात 22 दिसंबर होती है। इस दिन को विंटर सॉल्सटिस के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन मकर रेखा पृथ्वी के सबसे पास होती है।