अमेरिका और इटली की तरह भारत में भी एक महिला ने की खुद से शादी ,जाने क्या है पूरा मामला

गुजरात के वडोदरा में एक महिला खुद से शादी करने वाली है इस शादी में उनके साथ फेरे लेने के लिए कोई दूल्हा नहीं होगा यह भारत का पहला मामला है जहां एक महिला ऐसा कर रही है इससे पहले जापान में ज्यादातर लड़कियों ने सोलो वेडिंग को अपनाया है आज के समय में सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि इटली, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, अमेरिका और यूके में भी बहुत तेजी से इस ट्रेंड को अपनाया जा रहा है
गुजरात की रहने वाली इस लड़की का नाम क्षमा बिंदु है ये 24 साल की है शमा ने इस शादी के लिए लहंगा और गहने भी खरीदे है उसने सजने कि लिए पार्लर भी बुक कराया है अपनी शादी के लिए क्षमा ने गोत्री का मंदिर चुना है और पांच कसमें लिखी हैं जिसे वो खुद शादी करते वक़्त लेगी उन्होंने कहा कि सेल्फ मैरिज खुद के लिए प्यार दिखाने का एक तरीका है मैं खुद से प्यार करती हूं और इसलिए ये शादी कर रही हूं
कोई भी इंसान जब खुद से प्यार करता है और खुद से ही शादी करने का फैसला कर लेता है तो उसे सोलोगामी या ऑटोगामी कहा जाता है सोलोगामी में खुद से शादी करके खुद की अहमियत की पुष्टि करना है यह एक खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है इसे स्व विवाह भी कहते हैं सोलो वेडिंग में लड़की दो दिन के लिए होटल में रहती है पूरा फोटो शूट कराया जाता है शादी की एल्बम भी तैयार की जाती है खाना सर्व किया जाता है मेहमान बुलाए जाते हैं यह पूरी तरह से एक रीयल वेडिंग ही होती है बस इसमें दूल्हा नहीं होता है
भारत में 2596 लाख महिलाएं सिंगल हैं 2021 जनगणना के मुताबिक 2230 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की भारत की जनगणना 2011 को देखा जाए तो भारत में 714 लाख महिलाएं सिंगल थी और 2001 में सिंगल लड़कियों की संख्या 512 लाख ही थी इसमें भी 23% सिंगल लड़कियां 20 से 24 साल की उम्र की हैं