Harley Davidson - 5 लाख की हार्ले डेविडसन पर दूध बेचता है ये लड़का, लोग बोले- 'शौक बड़ी चीज है'

Harley Davidson - 5 लाख की हार्ले डेविडसन पर दूध बेचता है ये लड़का, लोग बोले- 'शौक बड़ी चीज है'

 
hd

लोगो के कई तरह के शौक होते हैं। लोग अपने शौक को पूरा करन के लिए बहुत कुछ करते हैं। अजीबोगरीब शौकिया लोगों से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे ही एक शौक और उसके शौकीन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में एक लड़के ने अपनी बाइक पर दूध के कंटेनर लटकाए हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि वो इसी बाइक से दूध देने जाता है। 

हार्ले डेविडसन बाइक से बेचता है दूध

ये लड़का किसी 100 सीसी बाइक से दूध देने नहीं जाता। बल्कि हार्ले डेविडसन बाइक से दूध बेचने जाता है। बाइक की कीमत करीब 5-6 लाख रुपये तक है। इसका वीडियो अमित भडाना नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में वो अपनी हार्ले बाइक उठाता है। बाइक के दोनों ओर दूध के दो ड्रम लटके हैं।alsoreadWhisky Glass - व्हिस्की का गिलास का तला क्यों होता है मोटा ? जाने 

लोग दे रहे तरह तरह के रिएक्शंस 

लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कॉमेंट किए हैं। किसी ने कहा कि इन्हीं सबकी वजह से हार्ले डेविडसन ने भारत में अपना बिजनेस बंद कर दिया। किसी ने कहा कि अगली बार जैगुआर में दूध डिलिवरी करना। एक यूजर ने लिखा कि ये सही है शौक के साथ-साथ व्यवसाय भी जरूरी है। 

From Around the web