लड़कों की इन 5 चीजों पर तुरंत फिदा हो जाती हैं लड़कियां, साइंस ने भी लगाई मुहर

लड़कों की इन 5 चीजों पर तुरंत फिदा हो जाती हैं लड़कियां, साइंस ने भी लगाई मुहर

 
.

Attractive Man: लुक्स की वजह से ही मेल-फीमेल सबसे पहले एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि लड़कों के लुक्स से जुड़ी वो कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं, जिन पर लड़कियां सबसे पहले आकर्षित होती हैं।

ज्यादा उम्र का दिखना

साल 2010 में आई स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं, जो बहुत यंग नहीं बल्कि ज्यादा उम्र के या असली ऐज से अधिक मैच्योर दिखाई देते हैं। इसी के साथ एक अध्ययन में ये भी सामने आया था कि ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती हैं, वे ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं, जो उम्र में बड़े व जिंदगी में स्थिरता लिए हों। इसे 'जॉर्ज क्लूनी इफेक्ट' नाम दिया गया था।

ट्रिम्ड बीयर्ड वाले लड़के

आजकल ट्रिम्ड बीयर्ड (Trimmed Beard) का चलन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों के प्रति काफी आकर्षित होती हैं. यानी जिन लड़कों की दाढ़ी ना ज्यादा बड़ी हो और ना ही बहुत ज्यादा छोटी हो, ऐसे लड़कों के प्रति लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है कि ट्रिम्ड बीयर्ड वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

 फिजिकली फिट लड़के

फिजिकली फिट लड़के हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद होते हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी में भी इस बात का खुलासा हो चुका है। स्टडी के अनुसार, फिजिकली फिट पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं। हालांकि, बहुत हेवी मसल्स वाले पुरुषों के साथ महिलाए ज्यादा लंबा रिलेशन नहीं देखती हैं।

डीयो/परफ्यूम

/

सेंटिड डीयो या परफ्यूम लगाने पर पुरुष अपने आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ पेश करते हैं, जो महिलाओं का ध्यान आकर्षित करता है। साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में इस बात की जानकारी दी गई थी।

हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष

लड़कियों को लुक्स के साथ ही हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष भी खूब भाते हैं।कई स्टडी में इस बात को बताया जा चुका है कि अच्छे लुक और ड्रेसिंग सेंस के अलावा हाइजीन का ख्याल रखने वाले लड़के लड़कियों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करते हैं।

From Around the web