2023 के लिए बाबा वंगा की 'स्पाइन-चिलिंग' भविष्यवाणियां अधिक गंभीर

विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और हर्बलिस्ट बाबा वंगा ने आने वाले दशकों और सदियों के लिए कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें से एक भविष्यवाणी दुनिया के अंत से संबंधित है। बाबा वंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं और ऐसे में इस दुनिया के अंत या भारी तबाही की भविष्यवाणियों को लेकर डर का माहौल बनना लाजमी है। बाबा वंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें से 5 भविष्यवाणियां ऐसी हैं जिनके सच होने पर दुनिया पलट जाएगी।
कौन थे बाबा वेंगा
बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक महिला फकीर थीं। उन्होंने केवल 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खो दी थीं, जिसके बाद वो भविष्यवाणियां करने लगी थीं। उनकी मौत 11 अगस्त 1996 को हो गई थी लेकिन वह सन 5079 तक की भवष्यिवाणि कर चुकी हैं।
2023 के लिए बाबा वंगा की भविष्यवाणियां
बाबा वंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, एक बड़ा देश लोगों पर जैविक हथियारों से हमला करेगा। मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो रूस-यूक्रेन युद्ध पूरी दुनिया के लिए एक वास्तविक खतरा बन चुका है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुके हैं।
बाबा वंगा के अनुसार, वर्ष 2023 में एक सौर तूफान या सौर सुनामी आएगी जो ग्रह के चुंबकीय कवच को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएगी।
बाबा वंगा के अनुसार, वर्ष 2023 में पूरी दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी। एलियंस पृथ्वी पर हमला कर सकते हैं और इसमें लाखों लोग मारे जाएंगे।
परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट हो सकता है, जिससे एशिया महाद्वीप पर जहरीले बादल छा जाएंगे, जिससे कई देश गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।
2023 तक इंसान प्रयोगशालाओं में पैदा होंगे। यहीं से लोगों का चरित्र और त्वचा का रंग तय होगा। इसका मतलब है कि जन्म की प्रक्रिया पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगी।