Ajab - इस सुल्तान के पास है 7000 कारें और संपत्ति

हमारे देश में लोकतंत्र के बोलबाला है। लेकिन दुनिया में अभी भी ऐसे कई देश हैं जहाँ लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतन्त्र का बोलबाला है। ब्रूनेई इंडोनेशिया के पास एक छोटा सा गांव है। यहाँ के सुल्तान हसनल बोल्किया हैं। ये अमीर सुल्तानों में से एक हैं। हसनल ने 1968 में उनतीसवें सुल्तान के रूप में क्राउन पहना था।
ब्रुनेई एशिया का एक छोटा-सा देश है जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। बोल्किया और उनकी दौलत की चर्चा इस वक्त इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में उनकी बेटी राजकुमारी फादजीला लुबाबुल बोल्किया की शादी हुई है। बोल्किया की बेटी की शादी के भव्य कार्यक्रम सात दिनों तक जारी रहे। शादी के दौरान ब्रुनेई के इस शाही जोड़े ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी जिसमें से कुछ तो हाथी दांत से बनाई गई थीं।
नेट वर्थ
फोर्बेस के अनुसार 2008 में हसनल की नेटवर्थ 20 बिलियन डॉलर थी। इनके पास खूब संपत्ति है। इनके पास सात हजार कारें हैं। ये बुगाटी , फरारी जैसी गाड़ियों के मालिक हैं। इनके पास 500 रोल्स रॉयस कारें हैं। इस वजह से इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। also readScience Facts - क्यों समुद्र से दर्द भरी आवाजें निकाल रही है मून हंपबैक व्हेल
सोने के महल में रहते हैं
हसनल बीस लाख वर्ग फ़ीट के महल में रहते हैं। इस महल का गुम्बद 22 कैरट गोल्ड से जड़ा हुआ है। इनके महल का नाम इस्तमा नुरुल ईमान है। महल में 1700 से ज्यादा कमरे हैं। जिसमे से 257 बाथरूम हैं और 110 कार गेराज है।
कई प्राइवेट जेट्स के मालिक
सुल्तान के पास कई प्राइवेट जेट्स हैं। इन जेट्स में बोईंग 747 - 400 , बोईंग 767 - 200 , एयरबस 200 शामिल है। इन जेट्स की कीमत भी करोड़ो में है।