Ajab - ये फूल है बड़ा विचित्र , अंदर कपड़े में लिपटा है ‘बच्चा’

Ajab - ये फूल है बड़ा विचित्र , अंदर कपड़े में लिपटा है ‘बच्चा’

 
f

एंगुलोआ यूनीफ्लोरा ऑर्किड की ऐसी प्रजाति है जो खिलने के बाद ऐसा लगता है कि उसके अंदर कपड़े में लिपटा बच्चा लेटा है। इसे खिलने के बाद आप किसी भी एंगल से देखिए आपको बच्चा ही दिखाई देगा। खिलने के बाद ये काफी सुंदर दिखता है। एंगुलोआ यूनीफ्लोरा ऑर्किड की खोज चिली और पेरू में हुई थी। इसे बॉटैनिस्ट एंतोनियो पेवोन जिमेनेज और हिपोलिटो रुइज लोपेज ने खोजा था। 

खोज करने में लगे दस साल 

इस ऑर्किड की खोज करने में दोनों को दस साल लग गए थे। खोज 1777 से 1788 तक चली थी। इसका नाम प्रसिद्ध बॉटैनिस्ट डॉन फ्रांसिस्को दे एंगुलो के नाम पर है। यह फूल आमतौर पर कोलंबिया, वेनेजुएला और इक्वाडोर के एंडीज पहाड़ों पर मिलता है। also readMA पास पूजा सिंह,ने 'ठाकुरजी' जी संग रचाई शादी

फूल होता है काफी लम्बा 

इसे लोग ट्यूलिप ऑर्किड भी कहते हैं। यह ऑर्किड की छोटे आकार की प्रजाति है। इसकी लंबाई 18 से 24 इंच होती है। इनके फूल किसी फूले हुए बल्ब की तरह दिखते हैं। यह फूल बेहद जटिल आकृति का होता है। फूल अपने पौधे की तुलना में बड़ा होता है। ये आमतौर पर क्रीम या सफेद रंग के होते हैं। 

खुशबु होती है बहुत तेज 

इन्हे छूने पर मोमबत्ती को छूने जैसी फीलिंग आती है। इनकी खुशबू बहुत तेज होती है। ये स्प्रिंग के मौसम में खिलता है। ये फूल उमस वाली जगहों पर उगते हैं। जहां पर ह्यूमेडिटी बहुत ज्यादा होती है। इन्हें छनती हुई रोशनी फायदा करती है। ये सीधी रोशनी में बचते नहीं हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए आपको दिन में चार से पांच बार पानी डालना होगा। तापमान भी थोड़ा ज्यादा रखना होगा। गर्मियों में ये 26 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बेहतर उगते हैं। 

From Around the web