Ajab - जिस लड़के की फोटो हर कंपनी लगाती है, वो असल में क्या करता है?

अखबारों में और ऑनलाइन सोशल मीडिया पर कई एड दिखते हैं जिनमें कई अनजाने चेहरे किसी संस्था या कोचिंग इंस्टिट्यूट को सपोर्ट करते दिख जाएंगे। कई बार तो संस्थाएं ऐसे ही किसी की भी फोटो किसी दूसरे के नाम से छाप देते हैं ।अब ऐसा ही कुछ मनु एस पिल्लै के साथ हुआ है। मनु ने ट्विटर पर बताया कि एक नामी ऑनलाइन एजुकेशन प्लैटफॉर्म ने उनकी तस्वीर इस्तेमाल की और नाम सागर चौहान लिख दिया। इस फोटो को ट्वीट करते हुए मनु ने लिखा- मैं सागर चौहान, एक सीनियर इंजीनियर हूं। ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है। कभी-कभी तो मुझे चिढ़ होती है कि कोई भी अपने विज्ञापनों के लिए इसका इस्तेमाल कर लेता है। मनु का ये ट्वीट काफी वायरल है।
मनु ने एक और ट्वीट किया जिसमें बताया कि कुछ महीनों पहले उन्हें मोहित गौर बना दिया गया था। एक यूजर ने बताया कि मनु को इससे पहले अमन शाह बना दिया गया था। मनु की इस परेशानी पर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। मनु ने आगे बताया कि वे कई कंपनियों से तो इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। कई कंपनियां उनका फोटो हटा देती हैं लेकिन कुछ एक नहीं हटाती हैं। also readAjab - इस सुल्तान के पास है 7000 कारें और संपत्ति
कौन हैं मनु एस पिल्लै?
मनु पिल्लै एक भारतीय लेखक और इतिहासकार हैं। वे केरल में पैदा हुए हैं लेकिन मनु की परवरिश पुणे में हुई है। मनु ने पुणे स्थित फर्ग्युसन कॉलेज से पढ़ाई की है। वे लंदन स्थित किंग्स कॉलेज से पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने शशि थरूर के साथ काम किया है। 2017 में मनु को उनकी किताब 'द आइवरी थ्रोन- क्रोनिकल्स ऑफ द हाउस ऑफ त्रावणकोर' के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार मिला था। उन्होंने कई सारी किताबें लिखी हैं। उनकी ‘फाल्स अलाइजी’ नाम से एक किताब हाल ही में रिलीज हुई है।